नयी दिल्ली , जुलाई 19 -- कांग्रेस अध्यक्ष तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय मामलों में सामने आए चढ़ावा चोरी प्रकरण की स्वतंत्र और व्यापक जांच कराने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त पत्र लिखा है।

श्री खरगे तथा श्री गांधी ने 18 जुलाई के अपने संयुक्त पत्र में कहा है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर केंद्र सरकार ने किया था। इसके अधिकांश सदस्य सरकार द्वारा नामित किये गये हैं इसलिए मामले में केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकती।

उन्होंने लिखा कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण और सेवा के लिए अपनी मेहनत की कमाई श्रद्धा और विश्वास के साथ दान की थी। ऐसे में ट्रस्ट के भीतर वित्तीय अनियमितताओं और चढ़ावे की चोरी की खबरों ने पूरे देश के श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचायी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केवल आंतरिक जांच पर्याप्त नहीं है, बल्कि एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और व्यापक जांच करवायी जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आये और दोषियों को कानून के अनुसार दंड मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित