नयी दिल्ली , दिसम्बर 13 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा वायनाड से पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल स्थानीय निकाय चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को मिली सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए केरल के मतदाताओं का अभार जताया है।
केरल में हुए स्थानीय निकाय के चुनाव के आज घोषित परिणामों में छह नगर निगमों में से चार पर कांग्रेस के नेतृत्ववाली यूडीएफ को जीत मिली हैं जबकि वाम मोर्चा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने एक-एक नगर निगम में जीत हासिल की है।
श्री खरगे ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में केरल के मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा "कांग्रेस, स्थानीय निकाय चुनावों में यूडीएफ को दिए गए निर्णायक फैसले के लिए केरल के लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है। हमें विश्वास है कि हमारे यूडीएफ गठबंधन को अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी इसी तरह का जनादेश मिलेगा। इसी विश्वास के साथ करेल कांग्रेस पूरी जिम्मेदारी की भावना और एकजुट उद्देश्य के साथ अभियान चलाएगी।"श्री गांधी ने कहा, "स्थानीय निकाय चुनावों में यूडीएफ पर भरोसा जताने के लिए केरल की जनता को सलाम। यह एक निर्णायक और उत्साहवर्धक जनादेश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित