नयी दिल्ली , जनवरी 30 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और उनके सत्य, अहिंसा तथा करुणा के आदर्शों को याद किया।
श्री खरगे ने साेशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में गांधीवादी मूल्यों से जुड़े एक जाने-माने भक्ति पद "वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीड़ परायी जाणे रे, पर-दुख्खे उपकार करे तोये मन अभिमान ना आणे रे" के माध्यम से महात्मा गांधी की शिक्षाओं को याद किया, जिसमें सहानुभूति और निस्वार्थ सेवा पर जोर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित