नयी दिल्ली , जून 20 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
श्री खरगे ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि कांग्रेस की ओर से वह श्रीमती मुर्मु को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।
उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों, जनसेवा तथा प्रत्येक नागरिक के कल्याण के प्रति राष्ट्रपति मुर्मु की अटूट प्रतिबद्धता देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी दूरदृष्टि और समर्पण भारत के लोकतांत्रिक आदर्शों, संवैधानिक भावना तथा समावेशी प्रगति को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक बनेगा।
श्री खरगे ने राष्ट्रपति के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और राष्ट्रसेवा के अनेक वर्षों की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित