नयी दिल्ली , अक्टूबर 21 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पुलिस स्मृति दिवस पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी निस्वार्थ सेवा तथा साहस के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री खरगे ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा करने और संकट के समय डटकर खड़े रहने वाले पुलिसकर्मियों का साहस, निस्वार्थ सेवा और कर्तव्यनिष्ठा गहरे सम्मान और कृतज्ञता के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि देश पुलिसकर्मियों के समर्पण को सलाम करता है और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं का सदैव ऋणी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित