नयी दिल्ली , मई 04 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावों के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक और समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।
श्री खरगे ने रविवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कहा कि चुनाव परिणाम मिले-जुले रहे हैं, लेकिन पार्टी की लड़ाई वैचारिक है और इस मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए धैर्य, निरंतर प्रयास और अटूट संकल्प की आवश्यकता होती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सत्य, न्याय और समावेशिता के रास्ते को चुना है और चुनौतियों के बावजूद वह जनता की सेवा तथा लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है।
श्री खरगे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने और एकता तथा उद्देश्य के साथ संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित