नयी दिल्ली , अक्टूबर 25 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि देश में शांति और प्रगति के लिए छुआछूत की भावना को जड़ से समाप्त करना जरूरी है।
श्री खरगे ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि सात अगस्त 2026 को उनकी एक जनसभा के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हवन कराकर मंच का शुद्धिकरण कराया था। उन्होंने कहा कि संसद में भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने इस मामले में खेद जताया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और उलटे श्री राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित