नयी दिल्ली , नवंबर 02 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को यहां मणिपुर के पार्टी प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता के साथ बैठक कर राज्य में अगले वर्ष के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा की । बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ व्यापक जनाक्रोश है और 2027 में जनता उसे सत्ता से बेदखल कर देगी।
श्री वेणुगोपाल ने कहा कि रविवार को रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब भाजपा शासित राज्य में बढ़ती सत्ता विरोधी भावना की महज एक झलक था। उन्होंने आरोप लगाया कि नफरत, लूट, जमीनों पर कब्जे और कुशासन ने राज्य में भाजपा के शासन मॉडल की पहचान बना ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित