नयी दिल्ली , अक्टूबर 31 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर उनकी समाधि शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री खरगे, श्रीमती गांधी और राहुल गांधी ने सुबह पूर्व प्रधानमंत्री के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वहां मौजूद पार्टी के कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित