नयी दिल्ली , अक्टूबर 26 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

श्री खरगे ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि रामायण जैसी अमर रचना से मानवता को सत्य, प्रेम, करुणा और कर्तव्य का मार्ग दिखाने वाले महर्षि वाल्मीकि का जीवन हर पीड़ित के साथ खड़े होने और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचारों में मानवता की आत्मा और उनके आदर्शों में समानता, न्याय तथा मानवीय गरिमा पर आधारित समाज की परिकल्पना बसती है।

श्री गांधी ने कहा कि महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि ने समाज को सत्य, न्याय, करुणा और समरसता का मार्ग दिखाया। उनका जीवन-दर्शन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित