बांदा , जून 24 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में मोरम खदान कर्मियों की पिटाई कर रुपए और लाइसेंसी राइफल लूटने के आरोपी दो युवकों को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस सूत्राें ने बताया कि एक मई की शाम चट-चटगन गांव की मोरंग खदान में चार पहिया सवार कुछ लोगों ने खदान कर्मियों की पिटाई कर रुपए छीन लिये थे। उन्होने एक खदान कर्मी की लाइसेंसी राइफल भी लूट ली थी। घटना की सूचना पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने जांच शुरू की और गत चार मई को पुलिस ने लूटी गई राइफल सहित घटना में शामिल पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव निवासी जितेंद्र उर्फ भूरा नामक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और अन्य आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस की टीमें गठित की गई थी।

पुलिस ने बताया कि इसी क्रम में आज कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में स्थित जंगल दफ्तर निवासी अनुराग को बांदा रोड बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे से और कटरा मोहल्ला निवासी गोविंद पुत्र प्रकाश चंद को उसके घर से गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित