मुंबई , मई 31 -- स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें रोहित शेट्टी की धमाकेदार एंट्री ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।
कलर्स चैनल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शो का नया प्रोमो शेयर किया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'आ रहा है डर का नया दौर, देखिए 'खतरों के खिलाड़ी 15' जल्द ही सिर्फ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर।
जारी किए गए प्रोमो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी अपने खास अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह तेज रफ्तार कार चलाते हुए एक विमान का पीछा करते दिखाई देते हैं। हमेशा की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी का दमदार और एक्शन से भरपूर अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। प्रोमो से साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाला सीजन पहले के मुकाबले ज्यादा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित