बालोद , अक्टूबर 05 -- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुंडरदेही-धमतरी मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल टकराने से पिता और उनके 12 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय छोटा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों पितृ श्राद्ध मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

पुलिस से आज सुबह मिली जानकारी के अनुसार सनौद थाना क्षेत्र के ग्राम कजराबांधा निवासी डागेश्वर साहू (34) रविवार को अपने पुत्र ओशांत साहू (12) और अनुराग साहू (8) के साथ ग्राम मोहारा स्थित अपने मामा के घर आयोजित सामाजिक पितृ श्राद्ध मिलन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद देर शाम तीनों मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे।

इसी दौरान रात में अरमरीकला में पेट्रोल पंप के सामने मुख्य मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल सड़क पर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक अंधेरा होने के कारण मोटरसाइकिल सवारों को ट्रक दिखाई नहीं दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि डागेश्वर साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित