श्रीगंगानगर , मई 29 -- राजस्थान में बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को सुबह खड़े ट्रक से एक अन्य ट्रक के टकराने से चालक की मौत गयी, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरपुरा और कपूरीसर के बीच सुबह तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक अचानक सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गया। इस टक्कर से चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित