रुद्रपुर , सितंबर 29 -- उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा पुलिस ने 13 लाख रुपए मूल्य की स्मैक के साथ सोमवार रात को एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले में नशा के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा कोतवाली पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक भुवन गहतोड़ी के नेतृत्व में सोमवार रात को सितारगंज रोड पर ग्राम पहेनिया वाले रास्ते पर जांच अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल को रोका और सवार की तलाशी ली। आरोपी के कब्जे से 44.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह (30) निवासी कल्याणपुर, नानकमत्ता के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित