खटीमा , जनवरी 12 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृहनगर खटीमा में बाघ ने एक बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया है। बुजुर्ग का शव रविवार देर रात को बरामद हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा के बग्घा-54 गांव निवासी शेर सिंह कन्याल रविवार को अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल गया था लेकिन घर नहीं लौटा। जब मवेशी उसके बिना वापस आ गए तो ग्रामीणों और विभाग की टीम ने उसकी तलाश शुरू की।
बताया जा रहा है कि देर रात को सुरई रेंज के बग्घा-55 के जंगल से उसका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और वन विभाग को दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित