श्रीगंगानगर, जून 13 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रोंं ने शनिवार को बताया कि रायसिंहनगर के नजदीक चक 22-पीएस में एक खेत में बिजली के खंभे के पास शुक्रवार शाम को एक व्यक्ति मृत पाया गया। भेड़ बकरियां चराने वाले एक व्यक्ति ने उसे देखा तो गांव वालों को सूचना दी।

बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। कुछ ही देर में मृतक की पहचान चिरंजीलाल उर्फ कालिया माली (35) के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि शराब पीकर उसने बिजली का खंभा छू लिया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित