तेहरान , अगस्त 8 -- ईरान के सर्वोच्च नेता के अंतरराष्ट्रीय मामलों के वरिष्ठ सलाहकार अली अकबर विलायती ने शनिवार को कहा कि विदेशी सेनाओं को इस क्षेत्र से बाहर जाना होगा, क्योंकि उनकी मौजूदगी ही यहाँ असुरक्षा की मुख्य वजह है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री विलायती ने कहा, "अमेरिका और इज़रायली शासन की हार ने इस विश्वास को और मजबूत कर दिया है कि असुरक्षा का मुख्य कारण बनी विदेशी सेनाओं को इस क्षेत्र को छोड़ना ही होगा।"उन्होंने कहा कि हाल के घटनाक्रमों ने "सशस्त्र बलों की क्षमता, ईरानियों की दृढ़ता और प्रतिरोध की धुरी के साहस को साबित किया है।"उन्होंने ने क्षेत्रीय देशों के बीच अधिक सहयोग का भी आह्वान किया और कहा कि बेहतर तालमेल से क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है, हालांकि उन्होंने इस पर विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी।
इस क्षेत्र में तनाव 28 फरवरी को तब बढ़ गया था, जब इज़रायल और अमेरिका ने ईरान के सैन्य, परमाणु और ऊर्जा बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए समन्वित हमले किए थे। जवाब में ईरान ने भी पूरे क्षेत्र में इज़रायली और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित