आईची-नगोया (जापान) , सितंबर 19 -- भारत की क्विंसी जोआकिम डिसूजा रविवार को एशियाई खेलों में टेकबॉल महिला एकल के कांस्य पदक मुकाबले में जापान की युइना साकामोतो से मुकाबला करेंगी। आज यहां टेकबॉल के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत की क्विंसी जोआकिम डिसूजो ने इंडोनेशिया की सुमाया के खिलाफ कड़ा मुकाबला किया, लेकिन उन्हें 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। क्विंसी ने पहला सेट 12-7 से जीता, लेकिन सुमाया ने दूसरा सेट 12-9 से जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। इसके बाद इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने तीसरा सेट 12-7 से अपने नाम कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित