लखनऊ , सितंबर 22 -- मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 के क्वालीफायर मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया।
पुरुष एकल के दूसरे दौर में यूपी के कई खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर तीसरे दौर में जगह बनाई। मिश्रित युगल के दूसरे दौर में यूपी की कई जोड़ियों ने जीत दर्ज कर तीसरे दौर में जगह बनाई। पुरुष युगल के पहले दौर में भी यूपी की चार जोड़ियों ने जीत दर्ज की।
बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर, विनयखंड स्टेडियम, गोमतीनगर और मटियारी स्थित रजत पीजी कॉलेज के बैडमिंटन कोर्ट पर खेले जा टूर्नामेंट में बुधवार 23 सितंबर को क्वालीफायर मुकाबलों की शुरुआत सुबह 8:30 बजे से होगी।
पुरुष एकल के दूसरे दौर में तीसरी वरीय पीईटी के समीर वर्मा ने मध्य प्रदेश के धैर्य शर्मा को 15-6, 15-8 से हराया। सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा को पहले दौर में बाई मिली थी। वहीं गोवा के अर्जुन भगत ने महाराष्ट्र के हर्षील दानी को 13-15, 15-11, 15-9 से हराया।
इस वर्ग में यूपी के 17 खिलाड़ी जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंच गए। आज जीत दर्ज करने वाले मेजबान खिलाड़ियों में यूपी के रजत तिवारी ने ओडिशा के जयेश अग्रवाल को 16-14, 14-16, 15-7 से, यूपी के प्रभास कुमार कुशवाहा ने महाराष्ट्र के अजय मीना को 15-13, 15-10 से और यूपी के शांतनु शर्मा ने छत्तीसगढ़ के समर्थ विजय को 15-12, 15-9 से हराया।
यूपी के भूमेश उतरानी ने दिल्ली के जयंत पाराशर को 15-6, 15-9 से, यूपी के अर्णव यादव ने आंध्र प्रदेश के चरन तेज को 15-9, 15-7 से, यूपी के कुमार हर्ष ने आंध्र प्रदेश के कार्तिक को 15-11, 15-10 और यूपी के वेदांश ने मणिपुर के नील को 15-12, 15-6 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।
यूपी के कार्तिक त्यागी ने महाराष्ट्र के दिग्विजय को 7-15, 15-10, 15-8 से, यूपी के आकाश सिंह ने छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ प्रताप सिंह को 15-8, 8-15, 15-13 से, यूपी के अभिनव पंघाल ने मध्य प्रदेश के पार्थ भट्ट को 15-11, 15-9 से, यूपी के इश्मीत सिंह ने छत्तीसगढ़ के दिगेंद्र कुमार को 15-9, 15-4 से और यूपी के सिद्धांत सालार ने कर्नाटक के भावेश को 15-12, 15-5 से हराया। वहीं यूपी के शिवम कुमार मिश्रा, आशु बालियान, सुमित चाहर, रिशांक, देवांश गोविला भी तीसरे दौर में पहुंच गए।
मिश्रित युगल के दूसरे दौर में यूपी के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यूपी के आयुष अग्रवाल व हरियाणा की शिवानी संतोष सिंह ने मध्य प्रदेश के अनुज व केरल की दिव्या को 15-11, 15-10 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। यूपी के संरेख चौरसिया व उत्तराखंड की अनुश्री शर्मा ने पीएनबी के युवराज शर्मा व इशिता शर्मा को 15-12, 15-9 से, यूपी के दक्ष गौतम व गुजरात की बृंदा ने यूपी के सार्थक चौधरी व उत्तराखंड की दिव्यांशी शर्मा को 11-15, 15-12, 15-6 से, यूपी के अभ्यांश सिंह व उत्तराखंड की शांभवी ने पश्चिम बंगाल के अरिता व सुकन्या को 15-12, 15-8 से हराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित