नयी दिल्ली , अक्टूबर 31 -- अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और समुद्री सहयोग मजबूत करने पर सहमति जताई है।

अमेरिका के अटलांटा में शनिवार को हुई बैठक में चारों देशों ने भरोसेमंद कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तक पहुंच बढ़ाने के लिए 8.5 करोड़ डॉलर से अधिक की तकनीकी और वित्तीय सहायता देने का इरादा जताया।

बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और जापान तथा आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया।

क्वाड देशों ने ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध में शामिल गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनके नेताओं को जवाबदेह ठहराने की प्रतिबद्धता भी जताई। इसके अलावा, महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति के लिए भारत और आसियान देशों में कचरे से खनिज निकालने वाले बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अमेरिका एक करोड़ डॉलर देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित