ग्वालियर , सितंबर 03 -- मध्यप्रदेश में ग्वालियर जिले के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक साइबर ठग ने एक महिला को क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड पॉइंट्स और डिस्काउंट का लालच देकर उनके खाते से 84 हजार रुपये से अधिक उड़ा दिए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नाका चंद्रवदनी निवासी 33 वर्षीय अभिलाषा के मोबाइल पर 18 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड कार्यालय का प्रतिनिधि बताते हुए नए क्रेडिट कार्ड और रिवार्ड पॉइंट्स के एवज में 25 प्रतिशत डिस्काउंट का लालच दिया। इसके बाद आरोपी ने कार्ड अप्रूवल के नाम पर झांसा देकर महिला से दो ओटीपी हासिल कर लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित