नयी दिल्ली , मार्च 09 -- क्रिकेट में डीआरएस को डिसीजन रिव्यू सिस्टम के नाम से जाना जाता है लेकिन भारत की अहमदाबाद में टी-20 विश्वकप जीत के बाद इसे अब नया नाम मिल गया है।
डीआरएस को अब धोनी, रोहित और सूर्यकुमार के नाम से जाना जायेगा। एम एस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में पहला टी-20 विश्वकप जीता था जबकि रोहित शर्मा ने 2024 में 17 साल बाद भारत को टी-20 विश्वकप चैंपियन बनाया। सूर्यकुमार यादव ने 2026 में टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम कर भारत को तीसरी ऐतिहासिक सफलता दिलाई। इस तरह डी फॉर धोनी, आर फॉर रोहित और एस फॉर सूर्यकुमार कुल मिलाकर डीआरएस बनता है।
सांख्यिकीविद श्रीकांत पोद्दार ने बेंगलुरु से यूनीवार्ता को यह दिलचस्प जानकारी देते हुए बताया भारत की जीत ने डीआरएस का नाम ही बदल दिया है। उन्होंने बताया कि भारत ने आठ मार्च को यह खिताब जीता है। मार्च साल का तीसरा महीना है भारत ने अपना पहला विश्वकप 1983 में जीता था। भारत की मौजूदा जीत में भी 83 का अंक आता है।
क्रिकेट में डीआरएस का कोई आधिकारिक बदला हुआ नाम नहीं है, लेकिन प्रशंसकों और दिग्गजों द्वारा इसे अक्सर मजाकिया या व्यंग्यात्मक रूप से नए नाम दिए जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित