पुणे , सितंबर 27 -- महाराष्ट्र की सामाजिक संस्था क्रिएटिव फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खारडेकर ने पुणे नगर निगम और पुलिस से आग्रह किया है कि वे गणेश उत्सव के लिए शहर की सड़कों पर लगाए गए सभी मंडप, फ़्लेक्स बोर्ड, तोरण-द्वार, रथ, ट्रैक्टर-ट्रॉली, गाड़ियां और अन्य अस्थायी संरचनाओं को 48 घंटे के भीतर हटा दें।
पुणे नगर निगम आयुक्त नवलकिशोर राम और पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को लिखे एक पत्र में, श्री खारडेकर ने गणेश विसर्जन जुलूसों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए नागरिक एवं पुलिस अधिकारियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों और नगर निगम के कर्मचारियों की लगातार कोशिशों से ही जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो पाए और पुणे के निवासियों की ओर से उनका धन्यवाद किया।
हालांकि, श्री खारडेकर ने त्योहार के बाद की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे बनाए गए अस्थायी ढांचे त्योहार खत्म होने के बाद भी अक्सर कई दिनों तक वहीं बने रहते हैं, जिससे आने-जाने वालों को परेशानी होती है और यातायात पर असर पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित