कौशाम्बी , जून 05 -- उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तालाब में डूबने से दो बालिकाओं की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जलौली शरीफपुर गांव निवासी रागिनी (10) और संजना (12) आज सुबह गांव के बाहर स्थित एक तालाब में स्नान करने गई थीं। नहाने के दौरान दोनों बालिकाएं गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। ग्रामीणों को घटना की जानकारी होने पर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित