लखनऊ , मार्च 27 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशाम्बी में हुए सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन से घटना की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित