कौशांबी , जुलाई 9 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह आवारा सांड के हमले में घायल एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार बांदा जनपद के जरौही गांव निवासी राजकुमार (30) बुधवार को सैनी थाना के गरईगांव अपनी ससुराल आया हुआ था। आज भोर वह शौच के लिए गांव के बाहर खेत में गया था। इसी दौरान आवारा सांड ने राजकुमार पर हमला कर दिया। हमले में घायल युवक काे परिजनो ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मृत्यु हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित