कौशांबी , सितंबर 8 -- कौशांबी जिले के संदीपनघाट थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक मजदूर की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जनता गांव निवासी शिव प्रकाश अपने साथी भोला के साथ बाइक से मजदूरी करने जा रहे थे कि सैनी प्रयागराज मार्ग में तेरह मिल के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने शिव प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। भोला का इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित