कौशांबी , अक्टूबर 24 -- कौशांबी जिले के पश्चिम शरीराथाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बालू लगे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिंघल का पुरवा गांव निवासी तुल्ला सरोज (62) अपने पुत्र कंधईव और साथी सैकू के साथ एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शुक्रवार आधी रात को बाइक से घर लौट रहे थे कि पूरब शरीरा पेट्रोल पंप के पास कोराजू गांव की ओर से आ रहा बालू लदा ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया।
इस हादसे में तुल्ला सरोज की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और उसका साथी सैकू व पुत्र कंधई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित