कौशांबी , जून 20 -- कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रमेश निषाद (32) निवासी ग्राम टिकरा थाना महेवा घाट अपने साथी विवेक द्विवेदी (30) निवासी चक बख्तियारा थाना सैनी के साथ बाइक से कानपुर की ओर जा रहे थे कि प्रयागराज कानपुर राष्ट्रीय मार्ग में पहाड़पुर कोदन गांव के सामने पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित