कौशांबी , जुलाई 13 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में मायके में रह रही एक विवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि नगर पालिका परिषद भरवारी निवासी वीरेंद्र केसरवानी की पुत्री शेफाली (30) की शादी इसी साल प्रयागराज के फाफामऊ निवासी गोपाल केसरवानी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराली जनो की प्रताड़ना से पीड़ित शेफाली कुछ दिनों से मायके में रह रही थी।

सोमवार को घर के अंदर अपने कमरे में शेफाली ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुसाइड नोट में मृतका ने ससुराल के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। पुलिस विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित