कौशांबी , सितंबर 12 -- कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर छात्रों से भरा विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें चार बच्चे घायल हो गए। घायलों में दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मनौरी कस्बा स्थित विद्यासाइंस पब्लिक स्कूल के एक दर्जन छात्र विद्यालय बंद होने के बाद विक्रम से घर लौट रहे थे। जैसे ही चलौली मोड़ पर पहुंचे, अनियंत्रित होकर विक्रम सड़क के किनारे पलट गया। इस हादसे में पीयूष, रितू, आयुष और श्रेया घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घायल भर्ती कराया। पीयूष और रितू की हालत गंभीर होने पर दोनों को उपचार केलिए प्रयागराज स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित