कौशांबी , अप्रैल 13 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को कहा कि रामाधीन का पुरवा गांव निवासी शिवानी (18) ने रविवार रात किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए मंझनपुर स्थित न्यू तेजमती अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित