कौशांबी , मई 8 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को यमुना नदी में स्नान के दौरान डूबने से एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोराजू गांव निवासी रंजीत (18) अपने तीन साथियों के साथ पभोषा यमुना घाट पर स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद रंजीत का शव यमुना नदी से बाहर निकाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित