कौशांबी , सितंबर 5 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र में शनिवार शाम यमुना नदी में स्नान करने गए दो सगे भाइयों समेत तीन बालकों की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महेवा घाट गांव निवासी शिवकरण निषाद (8) अपने भाई शनि (6) और पड़ोसी बृजेंद्र (8) के साथ महेवा घाट पुल के नीचे यमुना नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने यमुना में उतरकर काफी मशक्कत के बाद तीनों बालकों के शव बाहर निकाल लिए।

थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित