कौशांबी , मई 28 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बकरीद का पर्व गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर जिले की 84 ईदगाहों और 255 मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे जिले को चार जोन और 39 सेक्टर में विभाजित किया था। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी। जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित जामा मस्जिद और कड़ा स्थित ईदगाह सहित सभी निर्धारित स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।

इस दौरान एडीजी जोन प्रयागराज ज्योति नारायण ने कड़ा स्थित ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा और शांति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लोगों को बकरीद की मुबारकबाद भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित