कौशांबी , मई 27 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के विरनेर गांव निवासी रमेश (40) किसी काम से बाइक से पुरखास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुंदरलाल दुबे के नलकूप के पास विपरीत दिशा से आ रहे पिपरी थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी जय नारायण (19) की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित