कौशांबी , अक्टूबर 26 -- कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र में सोमवार को बंदरों की दहशत से एक महिला अपने मासूम बच्चे के साथ छत से आंगन में गिर पड़ी। इस हादसे में बच्चे की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार अढौ़ली गांव निवासी पवन जायसवाल की पत्नी कोमल आज अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र शौर्य को लेकर छत पर धूप ले रही थी। इसी दौरान वहां बंदरों का झुंड आ गया। बंदरों के खीझने से कोमल डर गई और अपने मासूम पुत्र को लेकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और कोमल अपने पुत्र के साथ आंगन में गिर पड़ी। इस हादसे में शौर्य की मृत्यु हो गई जबकि कोमल घायल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित