कौशांबी , मई 4 -- कौशांबी जिले में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद्र गांव में सोमवार सुबह घर से टहलने के लिए निकले पूर्व प्रधान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में उन्हें प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में उपचारक लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आलम चंद्रगांव के पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार (53) आज रोज की तरह सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। वह महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के पीछे रास्ते में पहुंचे, इस दौरान दो बाइकों पर सवार चार हमलावरों ने ताबड़तोड़ मनोज पर फायरिंग कर दिया और फरार हो गये।
फायरिंग सुनकर ग्रामीण और मनोज कुमार के परिजन मौके में पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस आ गई। ग्रामीणों की मदद से तत्काल मनोज कुमार को उपचार लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस के तीन टीम गठित कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित