कौशांबी , मई 7 -- कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और भैंस चोरी गिरोह में हुई मुठभेड़ में पांच चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनमें से दो पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार 30 अप्रैल को बंधवा गांव निवासी संतोष और भेलखा गांव निवासी अर्जन द्वारा मंझनपुर थाने में भैंस चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। घटना का निवारण करने क लिए पुलिस लगातार दबिश देकर चोरी गई भैंसों की तलाश में लगी हुई थी। बुधवार रात में पुलिसको मुखबिर से सूचना मिली किएक पिकअप गाड़ी से भैंस चोरी गिरोह के लोग भैंस लेकर पतौना नदीपुल की ओर जा रहे हैं । पुलिस टीम उक्त सूचना पर पतौनापुल पर पहुंचकर आती हुई एक संदिग्ध पिकअप गाड़ीको रोकने का प्रयास करने लगी गाड़ी में सवार आरोपियों ने अपने को पुलिस सेघिरा देखकर कट्टा से पुलिस पार्टी फायरिंग करते हुए गाड़ी से कूद कर भागने लगे।
पुलिस ने अपने बचाव में जवाबी फायरिंग किया। गोली दो बदमाशों के पैर में लग गई और मौके पर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि भाग रहे तीन को भी पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। पुलिसकी गोली से घायल आरोपियों की पहचान दिलशाद, व राज निवासी तुर्तीपुर थानाकरारी और पकड़े गए उनके तीन साथियोंकी पहचान भोला उर्फ कलीम, सलमान अहमद, जवील के रूप मेंहुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित