कौशांबी , सितंबर 29 -- कौशांबी जिले के कौशांबी थानाक्षेत्र के डहरई गांव में मंगलवार को नाले में गिरकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार डहरई गांव का इंद्र भवन (40) आज सुबह शौच के लिए घर से निकला था। पैर फिसल जाने से वह नाले में गिर गया और बाहर नहीं निकल पाया। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू किया तो नाले में इंद्र भवन का शव दिखाई पड़ा जिसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक इंद्र भवन की मृत्यु हो चुकी थी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित