कौशांबी , सितंबर 17 -- कौशांबी जिले के सैनी थाना के हब्बू नगर पुलिस चौकी में तैनात दो आरक्षियों को ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर गुरुवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार बुधवार को अब्बू नगर में मेला का आयोजन था। रात में मनोरंजन के लिए नृत्य का कार्यक्रम था जिसकी सुरक्षा में दो सिपाही राघवेंद्र व गोविन्द की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान दोनों सिपाही मंच के सामने बैठकर नर्तकी द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे अश्लील गाने के साथ डांस का आनंद ले रहे थे। किसी व्यक्ति द्वारा इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिसे संज्ञान लेकर गुरुवार को दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित