कौशांबी , अक्टूबर 26 -- कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को डंपर की चपेट में आकर एक किशोर की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र निवासी कृष्ण कुमार (14) अपने ननिहाल ओसा गांव आया हुआ था आज सुबह टहलने के लिए निकाला था जैसे ही एमबी कॉन्वेंट स्कूल के सामने पहुंचा कि पीछे से आ रहा डंपर ने उसे टक्कर मार दिया।
इस हादसे में कृष्ण कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे से आक्रोशित आसपास के लोगों ने करारी मंझनपुर रोड जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर ग्रामीणों को शांत कराया और चालक सहित डंपर को पुलिस कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित