कौशांबी , अक्टूबर 27 -- कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार किशोर की मृत्यु हो गई जबकि महिला सहित तीन लोग गंभीर रूपसे घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार टिकरी गांव का बिंदेश्वरी बाइक से टेवा बाजार जा रहा था। जिला कारागार के पास बैरागीपुर गांव निवासी छोटेलाल (40), कुसुमदेवी (32) व अवन (10) मिल गए। बिंदेश्वरी ने उन तीनों लोगों को बाइक पर बैठा लिया। जैसे ही टेवा नवीन स्वास्थ्य केंद्र तिराहा के पास पहुंचा किसामने से आ रहा ट्रैक्टर बाइक में टक्कर मार दिया।
इस हादसे में बाइक सवार अवन की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि छोटेलाल, कुसुमदेवी, चालक बिंदेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस तीनों घायलों को लेकर उपचार लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती करा दिया है। हालत गंभीर होनेपर बिंदेश्वरी और छोटेलाल को प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित