कौशांबी , जनवरी 25 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मोहब्बतपुर पइन्सा थाना क्षेत्र में शनिवार आधी रात बांस लदा ट्रैक्टर के पलटने से दो मजदूरों की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ट्रैक्टर धाता फतेहपुर की ओर से बांस लाद कर सिराथू की ओर जा रहा था कि धाता सिराथू मार्ग में कैमा गांव के सामने ट्रैक्टर सड़क के किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार चार मजदूर ट्राली के नीचे दब गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सुरेश निवासी अंदावा थाना कोखराज, अर्जुन निवासी जाम जनपद फतेहपुर को मृत घोषित कर दिया।
उनके दो अन्य साथी वीरेंद्र व परवेज की हालत गंभीर देखकर उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित