कौशांबी , नवंबर 02 -- कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। अधिकृत सूत्रों के अनुसार जैतपुर हजारीपुर गांव निवासी कपिल विश्वकर्मा आज ट्रैक्टर स्टार्ट कर रोटावेटर ठीक कर रहा था अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ने लगा। कपिल विश्वकर्मा सामने बंधी गाय को बचाने लगा और स्वयं ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
किसान को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित