कौशांबी , मई 2 -- कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में शनिवार को कंटेनर और ट्रक की भिड़ंत में कंटेनर चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार कानपुर प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग में एक ट्रक प्रयागराज की ओर जा रहा था कि अटसराय गांव के सामने चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा कंटेनर ट्रक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में कंटेनर का चालक विशाल कुशवाहा निवासी जनपद औरैया व उसका साथी क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को लेकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में भर्ती करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित