कौशांबी , नवंबर 01 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रविवार को आयोजित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (टीईटी) 2026 दूसरी पाली की परीक्षा दौरान एक छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी जिसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
सूत्रों के अनुसार फतेहपुर जनपद के थाना हथगांव के सिठौरा गांव की रहने वाली मुस्कान (22) पुत्री संतोष राजकीय इंटर कॉलेज ओसा परीक्षा केन्द्र में दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल हुई। वह आज शाम 4:00 बजे अचानक सिर में दर्द होने के चलते बेहोश होकर सीट पर गिर पड़ी।
सूचना छात्रा के पिता संतोष को दी गई और उसे तत्काल एंबुलेंस से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया गया जहां कुछ देर बाद उसकी स्थिति सामान्य हो गई। लेकिन मुस्कान की परीक्षा छूट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित