कौशांबी , सितंबर 24 -- कौशांबी जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं। जिले में इन दिनों गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंडालों में स्थापित गणेश जी की महा आरती और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से वातावरण गुंजरित हो रहा है। जिले में 90 स्थानों में बनाए गए पंडालों में 15 सितंबर को गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थी तब से लगातार भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना महा आरती का कार्यक्रम चल रहा है जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर गणपति बप्पा मोरया के नारे लगा रहे हैं।

इसी क्रम में लगातार भंडारा आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार 25 सितंबर को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन शांतिपूर्ण तरीकेसे संपन्न करने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित