कौशांबी , अगस्त 19 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार मछौली गांव निवासी अतुल कुमार (14) ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार किशोर का पिता मेरठ में रहकर मजदूरी करता है, जबकि घटना के समय उसकी मां भी घर पर नहीं थी। घर में किसी के मौजूद नहीं होने के दौरान किशोर ने यह कदम उठाया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित